| NSD-2026 |
NATIONAL SCIENCE DAY (NSD) CELEBRATION – 2026
Raja Ramanna Centre for Advanced Technology (RRCAT), Indore
Department of Atomic Energy, Government of India
28 February & 01 March 2026
इस वर्ष के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय / Theme of this year’s National Science Day
विज्ञान में महिलाएँ: विकसित भारत की उत्प्रेरक
Women in Science: Catalysing Viksit Bharat
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भारत में प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को प्रो. सी. वी. रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्हें वर्ष 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार तथा वर्ष 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह दैनंदिन जीवन में विज्ञान के महत्व को दर्शाता है।
National Science Day is celebrated in India on 28th February of each year to commemorate the discovery of Raman Effect by Prof. C. V. Raman who was awarded Nobel Prize in Physics in the year 1930 and Bharat Ratna in 1954. National Science Day celebration showcases the importance of science in everyday life.
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (NSD-2026) आरआरकेट में 28 फरवरी और 1 मार्च, 2026 को मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में विद्यालय एवं महाविद्यालय छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, आरआरकेट स्टाफ के परिवार के सदस्यों और अथितियों तथा आमंत्रित व्यक्तियों को यह देखने का अवसर मिलेगा कि वैज्ञानिक नवाचार से जीवन को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है और सामाजिक विकास को प्रोत्साहित किया जा सकता है।
National Science Day (NSD-2026) will be celebrated at RRCAT on 28th February and 1st March, 2026. This celebration will give an opportunity to school and college students, teachers, family members and guests of RRCAT staff and invitees from public to see how scientific innovations can improve lives and encourage societal development.
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2026 में कैसे भाग लें? /How to participate in NSD-2026?
आरआरकेट में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस में भाग लेने के लिए, संस्थानों को विजिट हेतु ईमेल प्राप्त होने पर आधिकारिक लेटरहेड पर ईमेल के माध्यम से छात्र/संकाय का विवरण nsd[at]rrcat[dot]gov[dot]in पर भेजना होगा। इस प्रक्रिया में सामान्यतः निर्धारित प्रारूप में आगंतुकों (विजिटर) का विवरण भर कर प्रस्तुत करना शामिल है।
To participate in RRCAT National Science Day, institutions must submit student/faculty details on the official letterhead via email to nsd[at]rrcat[dot]gov[dot]in upon receipt of an email for their visit. The process generally involves submitting visitors details in the prescribed format.
आरआरकेट में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में दौरे हेतु महत्वपूर्ण सूचना: Key Details for RRCAT National Science Day Visit:
-
पंजीकरण प्रक्रिया : आरआरकेट इच्छुक संस्थानों को ईमेल के माध्यम से पंजीकरण फॉर्म भेजेगा। उन्हें इस पंजीकरण फॉर्म को विधिवत भर कर और हस्ताक्षरित करके संस्थान/संस्था के आधिकारिक लेटरहेड पर प्रिंट लेने के बाद स्कैन प्रति ई-मेल करनी होगी।
-
आवश्यक दस्तावेज: छात्र विवरण (नाम, वर्ष, पाठ्यक्रम, संपर्क संख्या) एवं संकाय विवरण सहित विधिवत रूप से भरा हुआ तथा संस्थान प्रमुख द्वारा हस्ताक्षरित पंजीकरण फॉर्म भेजें।
-
प्रतिभागिता हेतु संपर्क: इच्छुक विद्यालय एवं महाविद्यालय इस कार्यक्रम में प्रतिभागिता हेतु पूछताछ करने के लिए ईमेल nsd[at]rrcat[dot]gov[dot]in के माध्यम से आरआरकेट राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रबंधन समिति से संपर्क करें।
-
आवश्यक दस्तावेज़: आगंतुकों को वैध फोटो आईडी (जैसे, विद्यालय एवं महाविद्यालय आईडी, आधार कार्ड) लाना होगा जो प्रस्तुत की गई जानकारी से मेल खाती हो।
-
Registration Process: RRCAT will send the registration form via email to interested institutions, requiring them to email the scanned copy of the duly filled and signed registration form after printing it on official institutional letterhead.
- Required Documents: Return the duly filled and signed registration form from the Head of the Institution along with the student details (name, year, discipline, contact number) and faculty details.
- Actionable Step: Interested schools/ colleges should contact the RRCAT National Science Day Management Committee via email (nsd[at]rrcat[dot]gov[dot]in) to enquire about participation.
- Requirements: Visitors must carry valid photo IDs (e.g., School/ College ID, Aadhaar card) that match the submitted information.
For updates on the registration, keep visiting the "National Science Day (NSD-2026)" page.
|
|