त्वरक चुंबक प्रौद्यौगिकी प्रभाग

अंग्रेजी में विवरण के लिए / For details in English: Click Here...!!!


एएमटीडी, राजा रमन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केंद्र (RRCAT) में विभिन्न कण त्वरकों से संबंधित चुम्बकों के डिजाइन, विकास और लक्षण वर्णन में संलग्न है। विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए कड़े चुंबक विनिर्देशों के अनुसार बड़ी संख्या में विभिन्न चुंबक स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और स्थापित किए गए हैं, जिनमें शामिल हैं: 700 MeV बूस्टर सिंक्रोट्रॉन, 450 MeV इंडस-1 और 2.5 GeV इंडस-2 भंडारण रिंग तथा प्रगटा प्रौद्योगिकी केंद्र (RRRAT) की अन्य परियोजनाएं FEL, ARPF, LEBT प्रोटॉन लिनाक आदि। इसके अलावा भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र , मुंबई और युरोपीय नाभिकीय अनुसंधान प्रयोगशाला (CERN) के लिए भी चुम्बक विकसित किए गए हैं। AMTD ने अपनी प्रयोगशालाओं के लिए तकनीकी बुनियादी ढांचे का विकास किया है और कण त्वरकों के लिए पारंपरिक विद्युतचुम्बकों और स्पंदित चुम्बकों के क्षेत्र में पर्याप्त विशेषज्ञता प्राप्त की है।

AMTD के अंतर्गत निम्नलिखित प्रयोगशालाएं हैं:

1. चुम्बक डिजाइन और अभिलक्षणन प्रयोगशाला (MD&CL)

प्रमुख, MD & CL: डॉ. गौतम सिन्हा

MD & CL विभिन्न कण त्वरक परियोजनाओं के लिए डाइपोल, क्वाड्रूपोल, सेक्स्टुपोल, स्टीयरिंग चुंबक, सोलनॉइड्स आदि पारंपरिक चुम्बकों तथा स्थायी चुंबक आधारित अण्डुलेटर की डिजाइन करने तथा विकसित चुम्बकों के चुंबकीय लक्षण वर्णन के लिए जिम्मेदार है।

टीम के सदस्य:

  1. डॉ. गौतम सिन्हा
  2. डॉ. कैलाश रुवाली
  3. श्री रितेश मलिक
  4. श्री बी. श्रीनिवासन
  5. श्री अनिल कुमार मिश्रा
2. चुंबक विनिर्माण प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (MFTL)

प्रमुख, MFTL : श्री के. श्रीरामुलु

MFTL विभिन्न कण त्वरक परियोजनाओं के लिए द्विध्रुवीय,चतुर्ध्रुवीय, षटध्रुवीय आदि पारंपरिक चुंबक और अतिचालक चुंबक के यांत्रिक डिजाइन और विकास के लिए जिम्मेदार है।

टीम के सदस्य:
  1. श्री के. श्रीरामुलु
  2. श्री सुधीर कुमार
  3. श्री भीम सिंह
  4. श्री कुशराज सिंह
  5. श्री नवीन आवले
  6. श्री प्रवीण कुमार
3. अतिचालक चुंबक प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (SMTL)

प्रमुख, SMTL: श्री सुब्रत दास

SMTL विभिन्न कण त्वरक परियोजनाओं के लिए अतिचालक वेव लेंथ शिफ्टर, मल्टीपोल विगलर और सभी प्रकार के पारंपरिक एक्सेलेरेटर चुंबक और सॉलोनॉइड आदि के डिजाइन और चुंबकीय अभिलक्षणन के लिए जिम्मेदार है।

टीम के सदस्य:
  1. श्री सुब्रत दास
  2. श्री अशोक कुमार
  3. श्रीमती वनश्री ठाकुर
  4. श्री राजेश एल. प्रसाद शाह
4. स्पंदित चुंबक और फेराइट प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (PM & FTL)

प्रमुख, श्री प्रशान्त पारीक

यह प्रयोगशाला मुख्यतः विभिन्न प्रकार के स्पंदित चुम्बकों (किकर और सेप्टम), तेज धारा ट्रांसफॉर्मरों (FCTs) तथा उच्च शक्ति वाले सर्कुलेटरों के डिजाइन, विकास और अभिलक्षणन के लिए जिम्मेदार है। इसके अलावा यह प्रयोगशाला स्पंदित चुम्बक और सर्कुलेटर के लिए बड़े आकार के फेराइट और गारनेट के विकास और उनके अभिलक्षणन के लिए आवश्यक परीक्षण सुविधाओं के विकास के लिए भी जिम्मेदार है।

टीम के सदस्य:
  1. श्री प्रशान्त पारीक
  2. डॉ. लक्ष्मीकान्त आदित्य
  3. श्री एस. सेन्थिल कुमार
  4. श्री एच. अशोक
  5. श्री मंजीत अहलावत
  6. श्री विनोद गौड़
  7. श्री करन सिंह
  8. श्री रामकेश मीणा
  9. श्री लालचन्द घोंगड़े
  10. श्री सतीश गोहर
AMTD द्वारा विकसित प्रमुख चुंबक तथा परीक्षण सुविधाएं:

  1. ए एम टी डी में प्रमुख आन्तरिक चुंबक विकास और परीक्षण सुविधाएं

  2. इंडस त्वरक के लिए विकसित चुंबक

  3. कृषि विकिरण प्रसंस्करण सुविधा (ARPF) के लिए विकसित चुंबक

  4. इन्फ्रा-रेड फ्री इलेक्ट्रॉन लेजर (IRFEL) के लिए विकसित चुंबक

  5. BARC मास स्पेक्ट्रोस्कोपी अनुप्रयोगों के लिए विकसित चुंबक

  6. RRCAT की अन्य त्वरक परियोजनाओं के लिए विकसित चुंबक

  7. CERN, स्विट्जरलैंड के लिए विकसित चुम्बक

  8. इंडस त्वरक के लिए हाल ही में विकसित चुंबक

  9. AMTD में चल रहे कार्य



प्रकाशनों की सूची

अधिक जानकारी के लिए, कृपया संपर्क करें:


श्री शेष नाथ सिंह, एसओएच
प्रमुख, त्वरक चुंबक प्रौद्योगिकी प्रभाग
फोन: + 91-731-248-8760
फैक्स: + 91-731-248-8740
ईमेल: snsingh@rrcat.gov.in


सामग्री प्रबंधक: श्री प्रशांत पारीक
Email: ppareek (at) rrcat.gov.in
Last updated: फरवरी 2024  
सर्वोतम नज़ारा १०२४ x ७६८