अभिकल्पन और विनिर्माण प्रौद्योगिकी प्रभाग

अंग्रेजी में विवरण के लिए / For details in English: Click Here...!!!

अभिकल्पन और विनिर्माण प्रौद्योगिकी प्रभाग (डीएमटीडी) अभिकल्पन, निर्माण और प्रौद्योगिकी विकास में उत्कृष्टता का केंद्र है । यह राराप्रप्रौके की सभी परियोजनाओं के लिए पारंपरिक और गैर-पारंपरिक विनिर्माण प्रक्रियाओं और ‘निर्माण के लिए अभिकल्पन’ (डीएफएम) प्रदान करता है। निर्माण प्रक्रिया में सटीक मशीनिंग और जीटीए वेल्डिंग शामिल हैं। गैर-पारंपरिक प्रक्रियाओं में, यह वैद्युत संरचना (इलेक्ट्रोफॉर्मिंग) और नियंत्रित वातावरण ब्रेजिंग सुबिधा प्रदान करता है। प्रभाग, अन्य जगहों पर निर्मित जॉब के लिए सटीक मापिकी त्रुटि(दोष) अन्वेषण और सामग्री की पहचान जैसे गुणवत्ता नियंत्रण कार्यों को निष्पादित करके परियोजनाओं में सहयोग प्रदान करता है। प्रभाग को जीटीए वेल्डिंग का उपयोग करके एल्यूमीनियम और टाइटेनियम निर्माण में विशेषज्ञता हासिल है। यहाँ जॉब/ घटकों/संयोजनों को अत्यधिक निर्वात और सूक्ष्मतरंगित अनुप्रयोगों के उपयुक्त बनाने हेतु रासायनिक शोधन, पराश्रव्य शोधन और वैद्युत चकासन (इलेक्ट्रो-पॉलिशिंग) भी किया जाता है। ये कार्य नियंत्रित वातावरण वाली ब्रेजिंग करने में भी सुविधा प्रदान करते हैं। डीएमटीडी प्रौद्योगिकी अंतराल क्षेत्रों में नवीन प्रौद्योगिकियों और उत्पाद/उप-संयोजनों का भी विकास करता है।

अधिक जानकारी हेतु, कृपया संपर्क करें :

श्री अभय कुमार , वैज्ञानिक अधिकारी एच
प्रमुख, अभिकल्पन और विनिर्माण प्रौद्योगिकी प्रभाग
पी.ओ.: केट, इंदौर (म. प्र.)- 452013, फोन: +91-731-244-2293, ई मेल: abhay@rrcat.gov.in


सामग्री प्रबंधक :

1) श्री आशुतोष प्रताप सिंह , वैज्ञानिक अधिकारी-ई
फोन : +91-731-244-8711 ई मेल : ashutosh@rrcat.gov.in

2) श्री अरविन्द सिंह पडियार , वैज्ञानिक अधिकारी-ई
फोन : +91-731-248-8717 ई मेल : arvindsingh@rrcat.gov.in
अंतिम नवीनीकरण: नवम्बर 2022
सर्वोतम नज़ारा १०२४ x ७६८