उच्च ऊर्जा लेजर और प्रकाशिकी अनुभाग

प्रकाशीय आवरण प्रयोगशाला

प्रकाशीय आवरण (ऑप्टिकल कोटिंग्स) प्रयोगशाला विभिन्न एवं विशिष्ट प्रकाशिकी पर तनु-परत आवरण के डिजाइन और विकास में कार्यरत है। लेज़र आधारित अनुसंधान एवं विकास तथा स्पेक्ट्रोस्कोपिक अध्ययनों के लिए विशिष्ट प्रकाशीय आवरण महत्वपूर्ण होती हैं, राजा रामन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केंद्र में विकसित की जा रही विभिन्न औद्योगिक एवं उच्च शक्ति वाली लेज़र प्रणालियों की दक्षता और उपयोगिता को बढ़ाने में भी ये मदद करती हैं। लेज़र आधारित उपकरणों के लिए विशेष ऑप्टिकल प्रणालियों के विकास के लिए भी ऐसे घटकों की आवश्यकता होती है। उच्च शक्ति लेज़रो के विकास के लिए आवश्यक उच्च प्रदर्शन एकरूपता और उच्च क्षति सीमा के साथ वृहद क्षेत्र ऑप्टिकल कोटिंग्स का विकास किया जा रहा है। इसके लिए अत्यंत सघन-चिकनी-बहुपरत फिल्म बनाने के लिए अत्याधुनिक द्वी-आयन बीम स्पटरिंग निक्षेपण सुविधा की स्थापना की गई है,  जिसमें बहुत उच्च लेज़र जनित क्षति-सीमा होती है। उच्च लेज़र जनित क्षति सीमा मापन के साथ विभिन्न सबस्ट्रेट्स पर ऑप्टिकल कोटिंग्स के निक्षेपण के लिए सोल-जेल तकनीक भी स्थापित की गई है। सिलिकॉन प्लेटफॉर्म पर तनु परत  का उपयोग करके पराबैंगनी-दृश्ट–अवरक्त स्पेक्ट्रम में फोटो डिटेक्टर्स का भी प्रदर्शन किया जाता है। कठोर वातावरण में बहु-प्रांचल संवेदनशील अनुप्रयोगों के लिए पीजो-इलेक्ट्रिक तनु परत का विकास कार्य भी चल रहा है।

गतिविधियाँ : 
 
अधिक जानकारी के लिए, कृपया संपर्क करें:
Dr. C. Mukherjee
डॉ. सी. मुखर्जी
प्रमुख, प्रकाशीय आवरण प्रयोगशाला
फोन: +91-731-244-2416 (O)
फ़ैक्स: +91-731-244-2400 (O)
ईमेल: cmukh (at) rrcat.gov.in
सर्वोतम नज़ारा १०२४ x ७६८