इंडस प्रचालन प्रभाग
इंडस प्रचालन प्रभाग

इंडस प्रचालन प्रभाग (आईओडी) की गतिविधियां:

  • इंडस सिंक्रोट्रॉन विकिरण स्रोतों (इंडस -1 और इंडस-2) का निरंतर प्रचालन
  • इंडस सुविधा के प्रचालन के लिए कर्मियों का प्रशिक्षण और योग्यता
  • विकिरण सुरक्षा प्रणाली
  • स्वास्थ्य भौतिकी इकाई
  • त्वरक मशीन घटकों के लिए इंडस एलसीडब्ल्यू संयंत्रों और सटीक शीतलन प्रणालियों का डिज़ाइन, स्थापना, परीक्षण, कमीशनिंग, संचालन और रखरखाव
  • केंद्र की अन्य बड़े पैमाने पर माप आवश्यकताओं सहित त्वरक घटकों और मशीनों के लिए सटीक सर्वेक्षण और संरेखण
  • सहायक प्रणालियाँ जैसे वायवीय प्रणाली, वायु-धोने वाली प्रणाली, भवन प्रबंधन आदि।

इंडस प्रचालन प्रभाग, इलेक्ट्रॉन त्वरक ग्रुप, आरआरकेट के तहत एक प्रभाग है। इसकी मुख्य रूप से जिम्मेदारी इंडस सुविधा (https://www.rrcat.gov.in/technology/accel/isrf_index.html) के निरंतर प्रचालन के प्रबंधन की है। इंडस सुविधा एक राष्ट्रीय सुविधा है जिसमें सिंक्रोट्रॉन विकिरण स्रोत इंडस-1 (https://www.rrcat.gov.in/technology/accel/indus/index.html) और इंडस-2 (https://www. rrcat.gov.in/technology/accel/indus2.html) और इसके इंजेक्टर सिस्टम शामिल है ।

इंडस सुविधा का प्रचालन, लाइसेंस प्राप्त कर्मी-दल के सदस्यों द्वारा किया जाता है, जो विभिन्न समूहों के विभिन्न प्रभागों से आते हैं। प्रभाग की अन्य प्रमुख गतिविधियाँ हैं: (क) चुम्बक और अन्य त्वरक घटकों का सटीक संरेखण (ख) इंडस त्वरक के लिए विकिरण सुरक्षा प्रणालियों का विकास, स्थापना और अनुरक्षण (ग) इंडस त्वरक और आरआरकेट की अन्य प्रयोगशालाओं की स्वास्थ्य भौतिकी गतिविधियों का प्रबंधन (घ) इंडस ऑपरेशन दल की प्रशिक्षण, योग्यता और लाइसेंसिंग कार्यक्रम का समन्वय (ङ) इंडस परिसर की वायवीय प्रणाली की देखभाल और अनुरक्षण (च) इंडस परिसर का भवन प्रबंधन और सेवा गतिविधियाँ।

इंडस-1 और इंडस-2 के प्रचालन से सम्बंधित कुछ मह्त्वपूर्ण रेखा-चित्र अवलोकन के लिये नीचे उप्लब्ध हैं।

रेखा-चित्र 1: इंडस-1 का विशिष्ट उपयोगकर्ता मोड संचालन

रेखा-चित्र 2: इंडस-2 का विशिष्ट उपयोगकर्ता मोड संचालन

हाल के वर्षों में इंडस त्वरक का परिचालन प्रदर्शन

रेखा-चित्र 3: हाल के वर्षों में इंडस त्वरक का परिचालन प्रदर्शन

रेखा-चित्र 4: पिछले कुछ वर्षों में इंडस-2 के बीम जीवनकाल में सुधार

सर्वोतम नज़ारा १०२४ x ७६८