उच्च ऊर्जा लेजर और प्रकाशिकी अनुभाग

उच्च ऊर्जा लेजर और प्रकाशिकी अनुभाग मुख्य रूप से उच्च ऊर्जा, उच्च-शक्ति (एचईएचपी) लेसरों के डिजाइन, विकास और अनुप्रयोग, उच्च लेजर प्रेरित क्षति प्रभावसीमा कोटिंग वाले विशेष ऑप्टिकल घटकों का विकास, ऑप्टिकल मैट्रोलोजी और अभिलक्षणन इत्यादि से संबंधित अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों में कार्यरत है। अनुभाग की विभिन्न प्रयोगशालाओं की विभिन्न गतिविधियाँ निम्नलिखित हैं:

  1. दीर्घ स्पंद काल (ns pulse duration) और लघु स्पंद काल (fs pulse duration) मे कार्यरत Nd: काँच आधारित एचईएचपी लेसर का डिज़ाइन और विकास, इन लेसर के लिए दीर्घ द्वारक एनडी: काँच डिस्क एम्पलीफायर, एनडी डोपित फॉस्फेट काँच, दीर्घ आर्क लंबाई वाले फ्लैश लैम्प, दीर्घ द्वारक पोकल सेल इत्यादि का विकास

  2. उच्च ऊर्जा लेजर प्रणाली , अन्य लेजर और सिंक्रोट्रॉन विकिरण स्रोतों की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विशेष ऑप्टिकल घटकों का डिजाइन, विकास और अभिलक्षणन

  3. लेजर, लेजर अनुप्रयोगों और सिंक्रोट्रॉन विकिरण स्रोतों के लिए विशेष ऑप्टिकल कोटिंग्स का डिजाइन, इष्टतमीकरण और अभिलक्षणन
अनुभाग के बारे में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से प्राप्त की जा सकती है:
  • उच्च ऊर्जा उच्च शक्ति लेजर विकास
  • ऑप्टिकल डिजाइन और विकास प्रयोगशाला
  • ऑप्टिकल कोटिंग्स प्रयोगशाला

अधिक जानकारी के लिए, कृपया संपर्क करें:
श्री एन.एस.बेनर्जी
प्रमुख, उच्च ऊर्जा लेज़र और प्रकाशिकी अनुभाग
फोन:+91-731-248-8463 (O)
फैक्स: +91-731-248-8430 (O)
ईमेल: nsb (at) rrcat.gov.in


विषय प्रबंधक:
श्री दीपक दहिया
ईमेल: deepakd (at) rrcat.gov.in
अंतिम नवीनीकरण: जुलाई 2023
 
सर्वोतम नज़ारा १०२४ x ७६८