प्रकाशीय अभिकल्पन एवं विकास प्रयोगशाला

प्रकाशीय  मापन

  1. प्रकाशीय समतलता के परीक्षण के लिए फ़िजो इंटरफेरोमीटर :

          प्रकाशीय विकास सुविधाओं एवं प्रयोगशालाओं में सतहों के असंपर्क सतह माप के लिए फिजो  इंटरफेरोमीटर सबसे महत्वपूर्ण प्रकाशीय मापन उपकरणों में से एक है।  प्रकाशीय अभिकल्पन एवं विकास प्रयोगशाला में प्रकाशीय सतह की सपाटता के मात्रात्मक मूल्यांकन और पॉलिश्ड प्रकाशीय सतहों के त्रिविमीय रूपांकन  के लिए ध्रुवीकरण फेज शिफ्टिंग फ़िज़ो इंटरफेरोमीटर विकसित किया गया है। विकसित इंटरफेरोमीटर पीक-वैली विचलन एवं प्रकाशीय विपथन को मापता है एवं पॉलिश की गई  प्रकाशीय  सतहों के  त्रिविमीय चित्रण को प्रदर्शित करता है। यह इंटरफेरोमीटर अधिकतम 100 मिमी व्यास की परीक्षण ऑप्टिक्स के सतह की प्रकाशीय सपाटता को न्यूनतम  λ/10 स्तर की सटीकता के साथ माप सकता है।


    स्व-विकसित  फ़िज़ो इंटरफेरोमीटर

  2. ग्लास समांगता के परीक्षण हेतु श्लिरीन चित्रण/छविकरण :

    प्रकाशीय अभिकल्पन एवं विकास प्रयोगशाला में ग्लास समांगता के परीक्षण हेतु श्लिरीन चित्रण के लिये एक प्रयोगात्मक सेटअप स्थापित किया गया है। इसका उपयोग बड़े आकार की नियोडिमियम डोप्ड फॉस्फेट ग्लास स्लैब्स/डिस्क्स में अपवर्तनांक की असमांगता के गुणात्मक मापन हेतु किया जा रहा है। ग्लास के निर्माण के दौरान  पिघलने और ढलाई की प्रक्रिया के समय ग्लास में उत्पन्न होने वाली खामियां माध्यम के अपवर्तनांक में असमांगता का कारण होती हैं। जब प्रकाश किरणें माध्यम के अपवर्तनांक -असमांगता वाले क्षेत्रों से होकर गुजरती हैं, तो वे अपने मार्ग से विचलित एवं विक्षेपित हो जाती हैं। अपने मूल पथ से प्रकाश किरणों  के इस आंशिक विचलन के कारण प्रकाश किरण पुंज के तरंगाग्र का विरूपण हो जाता है। विरूपित तरंगाग्र की श्लिरीन छवि का एक कैमरे के माध्यम से संगणक में अभिलेखन किया जाता है। प्रकाश किरण पुंज के तरंगाग्र का विरूपण अभिलेखित श्लिरीन छवि के संबंधित भागों में प्रकाश किरणों की तीव्रता में परिवर्तन के रूप में परिलक्षित होता है। अभिलेखित श्लिरीन चित्र के विश्लेषण के द्वारा परीक्षण ग्लास की असमांगता का गुणात्मक अनुमान  प्राप्त किया जाता है। अभिलेखित श्लिरीन छवि के माध्यम से ग्लास जैसे किसी भी पारदर्शी पदार्थ की नग्न नेत्रों के दृश्य निरीक्षण के द्वारा नहीं देखे जा सकने वाली (लगभग 10-3 के क्रम की ) अपवर्तनांक -असमांगता का गुणात्मक मापन भली -भांति किया जा सकता है।


    प्रयोगिक सेट अप                                                                             Nd: Glass स्लैब का छवि चित्र




    परीक्षित Nd: Glass स्लैब का उच्च वैषम्य श्लिरीन छवि  चित्र

सर्वोतम नज़ारा १०२४ x ७६८