लेसर भौतिकी अनुप्रयोग प्रभाग
लेसर भौतिकी अनुप्रयोग प्रभाग

रमन स्पेक्ट्रमिकी प्रयोगशाला की गतिविधियां

आरआरकेट में रमन स्पेक्ट्रमिकी शोध समूह का उद्देश्य सभी प्रकार के नैनो/सूक्ष्म संरचनाओं विशेषतौर से III-V, II-VI अर्धचालक सूक्ष्म/ नैनो संरचनाओं, उनके संयुक्त्त व अर्धचालक विषम संरचनाओं की जांच पड़ताल में रमन स्पेक्ट्रमिकी का कुशल अभिनव प्रयोग करना है। आगे, स्पेक्ट्रमिकी प्रतिबिंब को स्कैनिंग प्रोब सूक्ष्मदर्शिनी के साथ सब-माइक्रोन आकाशीय विभेदन के साथ पदार्थों के परिष्कृत स्वरूप की जांच पड़ताल हेतु युग्मित किया जा सकता है | पिछले दशक में पूरे विश्व के वैज्ञानिक समुदाय के विभिन्न अनुसंधान समूहों ने नैनो आकार पदार्थों विशेषकर नैनोवायर जिनकी तीव्र प्रकाश इलेक्ट्रानिकी डिवाइसों में वृहत संभावना को देखते हुए अपना ध्यान आकर्षित किया है | हमारे समूह द्वारा लेसर किरणित III-V अर्धचालक नैनोवायर में रासायनिक व संरचनात्मक परिवर्तन का गहराई से अध्ययन केवल रमन स्पेक्ट्रमिकी के उपयोग से निष्पादित किया गया, जिसकी जानकारी अभी तक वैज्ञानिक समुदायों को नहीं थी एवं इससे यह समुदाय लाभान्वित हुआ | भविष्य में हम अपने अभिनव प्रयोगों द्वारा रमन स्पेक्ट्रमिकी का उपयोग III-V/समूह IV अर्धचालक विषम संरचना के अंतरपृष्ठों/सतहों (इंटरफ़ेस/सरफेस) का अध्ययन करने में करेंगे |

भविष्य में हमारा कार्य II-VI तथा III-V अर्धचालक नैनोवायर/ विषम संरचनाओं के गुणधर्मों की रमन स्पेक्ट्रमिकी जांच पड़ताल पर एवं रमन स्पेक्ट्रमिकी को विध्वंसक TEM पर एक उल्लेखनीय तकनीकी के रूप में स्थापित करने पर केन्द्रित होगा |

इसके अतिरिक्त, ठोस जैविक–बहुलक (Bio-Polymer) इलेक्ट्रोलाइट (SBPE) का ठोस अवस्था वैध्यत– रासायनिक यांत्रिक अनुप्रयोगों के संदर्भ में गहरा अध्ययन चल रहा है | जैसे: ईधन सेल, बैट्री, सुपर कपेसिटर्स, सम्वेदक,आदि. SBPE की पारम्परिक तरल इलेक्ट्रोलाइट से ज्यादा गुणवत्ता है जैसे: ऊच्च ऊर्जा घनत्व, रिसव मुक्ति, ऊच्च आयनन प्रावाहकत्व, वैध्यत– रासायनिक स्थिरता, अल्पभार व विलायक रहित अवस्था एवं ये किसी भी आकार में ढाले जा सकते हैं।

हाल हीं में काइटोसन जैविक–बहुलक (Chitosan Biopolymer) पर व्यापक रूप से अध्ययन चल रहा है क्योंकि इसमें जैविक अनुकूलता एवं जैविक निम्नीकरण जैसे गुण पाए जाते हैं व इसका स्वभाव गैर विषाक्त है। लैग्मुइर– ब्लोगेट तकनीक का उपयोग काइटोसन आधारित झिल्लियों को सूक्ष्म स्लाइड पर निक्षेप करने के लिये लिया जा रहा है।
सर्वोतम नज़ारा १०२४ x ७६८