औद्योगिक त्वरक प्रभाग
  • इलेक्ट्रौन बीम विकिरण सेवा (Electron beam irradiation services)

    औद्योगिक त्वरक विभाग, इलेक्ट्रॉन बीम त्वरक प्रसंस्करण सुविधा में स्थापित 10 मेगावोल्ट इलेक्ट्रॅान त्वरक को अनुसंधान और विकास कार्य के सैम्पल और प्रयोगात्मक मात्रा के इलेक्ट्रॅान बीम और एक्स-रे विकिरण की प्रक्रिया सत्यापन तथा प्रसंस्करण प्रदर्शन कि सेवाएं प्रदान कर रहा है।यदि आप अपने सैम्पल/ खेप के लिए इलेक्ट्रॅान बीम प्रसंस्करण या एक्स-रे विकिरण प्रसंस्करण का लाभ उठाने में रूचि रखते है तो कृपया नीचे दिए गए प्वाइंट न. 6 पर अनुरोध को भरें और jishnu[at]rrcat[dot]gov[dot]in तथा vikash[at]rrcat[dot]gov[dot]in पर भेजें।

    1. इलेक्ट्रॅान बीम विकिरण - इलेक्ट्रॉन बीम प्रसंस्करण की सुविधा अनुसंधान और विकास कार्य के सैम्पल और प्रयोगात्मक खेप जो की कुछ किलोग्राम तथा 10 ग्रे से मेगा ग्रे डोज तक के सैम्पल के लिए उपलब्ध है (उदाहरण: उत्परिवर्तन प्रजनन के लिए बीज, रंग संशोधन के लिए रत्न विकिरण (पुखराज, हीरा), इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के विकिरण क्षति अध्ययन, गुण संशोधन अध्ययन आदि)
    2. फोटॅान (एक्स-रे) विकिरण - 10 ग्रे से 10 किलोग्रे के अनुसंधान सैम्पल के लिए
    3. डोसीमेट्री - अनुरोध किए जाने पर विकिरण सैम्पल के डोसीमेट्री रिपोर्ट प्रदान की जा सकती है।
    4. सैम्पल्स का सूक्षमजीवाणु परिक्षण करना- आवश्यकता होने पर सूक्षमजीवाणु विश्लेषण की परिक्षण परिणाम रिपोर्ट प्रदान की जा सकती हैं।
    5. किए गए विकिरणित के सैम्पल उदाहरण - उत्परिवर्तन प्रजनन के लिए फसल के बीज, कृषि उत्पादों का फाइटोसनेटरी अनुसंधान, विसंक्रमण प्रक्रिया सत्यापन के लिए चिकित्सा उपकरण, अंतरिक्ष अनुप्रयोगों के लिए घटकों का विकिरण क्षति अध्ययन, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट, रिसर्च के लिए सामग्री के नमूने, स्टील्स तथा रत्न पत्थरों (पुखराज) में अनुपम रंगों का विकास।
    6. सैम्पल विकिरण और उपक्रम के लिए अनुरोध
    7. RRCAT_Indore RRCAT_Indore
      चित्र - 5 इलेक्ट्रॅान बीम विकिरण द्वारा उत्पन्न मुगफली तथा मूग की उत्परिवर्ती प्रजाति
      RRCAT_Indore RRCAT_Indore
      चित्र-6 फाइटोसनेटरी और दीर्घ आयु अनुसंधान के लिए आम का एक्स-रे विकिरण चित्र-7.1 अंतरिक्ष अनुप्रयोगों के लिए घटको का विकिरण
         
      RRCAT_Indore
      चित्र-7.2 शोध के लिए सैम्पल का विकिरण- जैसे विभिन्न प्रकार के कांच
      RRCAT_Indore
      चित्र-7.3 शोध के लिए सैम्पल का विकिरण- जैसे दंत सामग्री इत्यादि।
      RRCAT_Indore
      चित्र-8 रंगों के विकास के लिए रत्न (पुखराज) का विकरण।

सर्वोतम नज़ारा १०२४ x ७६८