इंडस प्रचालन प्रभाग
इंडस प्रचालन प्रभाग

विकिरण उपकरण अनुरक्षण प्रयोगशाला

आरआरकेट, इंदौर के इंडस त्वरक परिसर में इंडस-1 और इंडस-2, दो इलेक्ट्रॉन स्टोरेज रिंग स्थित हैं जो भारत में वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए सिंक्रोट्रॉन विकिरण स्रोतों के रूप में काम करती हैं। दोनों में एक ही इंजेक्टर प्रणाली है जिसमें माइक्रोट्रॉन और बूस्टर सिंक्रोट्रॉन शामिल हैं।

इंडस त्वरक परिसर में, विस्तृत कार्मिक विकिरण सुरक्षा उपायों को एक अनिवार्य नियामक शर्त के रूप में लागू किया गया है। इनमें उपयुक्त परिरक्षण, निरंतर विकिरण निगरानी, उच्च विकिरण वाले मशीन क्षेत्रों के लिए विकिरण सुरक्षा इंटरलॉक और विनियमित प्रवेश वाले क्षेत्रों के लिए अभिगम नियंत्रण प्रणाली शामिल हैं।

विकिरण उपकरण अनुरक्षण प्रयोगशाला (आरईएमएल) इंडस त्वरक परिसर की विकिरण निगरानी प्रणाली को हर समय स्वस्थ स्थिति में बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है। यह नियमित निरीक्षण, निवारक जांच, और दोषों की मरम्मत और इन उपकरणों के अंशांकन के माध्यम से प्राप्त किया जाता है। विस्तृत विवरण आगे सूचीबद्ध हैं।

आरईएमएल की जिम्मेदारियां

  1. इंडस त्वरक परिसर और आरआरकेट की अन्य विकिरण सुविधाओं के विकिरण निगरानी और माप उपकरणों का अनुरक्षरण;
  2. इंडस त्वरक परिसर के क्लोज्ड सर्किट टीवी सिस्टम का अनुरक्षरण;
  3. विकिरण उपकरण अंशांकन सुविधा (आरआईसीएफ) में विकिरण मापने वाले उपकरणों का अंशांकन;
  4. इंडस त्वरक परिसर में सुरक्षा संबंधी गतिविधियों में भागीदारी;
  5. स्वास्थ्य भौतिकी इकाई द्वारा नियमित विकिरण सर्वेक्षण में भागीदारी;
Fig. 1: REML Lab

आरईएमएल द्वारा की जाने वाली नियमित गतिविधियां इस प्रकार हैं:

  1. विकिरण निगरानी प्रणाली की दैनिक निगरानी और अनुसूचित मशीन शटडाउन के दौरान रेडियोधर्मी स्रोत के साथ प्रतिक्रिया जांच;
  2. सीसीटीवी प्रणाली की दैनिक निगरानी और अनुबंध एजेंसी के माध्यम से इसका मासिक निरीक्षण और ऑन-कॉल अनुरक्षरण;
  3. विकिरण मॉनीटरों का निवारक अनुरक्षरण और दोषों की मरम्मत;
  4. आवश्यकता के अनुसार आरआईसीएफ में विकिरण मॉनीटरों की अंशांकन जांच;
  5. इंडस सुविधा के निरंतर प्रचालन में भागीदारी (स्वास्थ्य भौतिक विज्ञानी के रूप में);

अतिरिक्त जिम्मेदारियां:

  1. इंडस सुविधा के उपयोगकर्ता बीमलाइन और आरआरकेट की अन्य विकिरण सुविधाओं से संबंधित दोषपूर्ण विकिरण मॉनिटरों की जांच करना;
  2. इंडस त्वरक के सुरक्षा मुद्दों के लिए कार्य करना;
  3. इंडस परिसर की विकिरण निगरानी प्रणाली और सीसीटीवी प्रणाली के उन्नयन की योजना और निष्पादन;

आरईएमएल के सदस्य:

  1. श्री राजेश कुमार साहू, प्रमुख आरईएमएल/आई ओ डी
  2. श्री डी.एस. ठाकुर, वै. अ. जी
  3. श्री ए म गुप्ता, वै. अ. जी
  4. श्री राम बहादुर, वै. अ. ई
  5. श्री मुकेश खरे, वै. सहा. ई
  6. श्री धोबले विनय वासुदेवराव, वै. सहा. डी
  7. श्री अर्जुन कुमार मीणा, तकनीशियन/डी
सर्वोतम नज़ारा १०२४ x ७६८